फोटो-29- जमीन पर गिरा पड़ा टंकी का मलवा। संवाद
- फोटो : जिला माहेश्वरी महासभा के नए पदाधिकारी चुने् गए स्वागत किया। स्रोत स्वयं
दिबियापुर। हरचंदपुर रामगढ़ ग्राम पंचायत में 56 सेंटीमीटर झुकी पानी की टंकी गिराने के लिए दो दिन से चल रहा काम मंगलवार दोपहर पूरा गया।
तेज आवाज और धमक के साथ खेरे पर बनी टंकी जमींदोज हो गई। एक्सपर्ट टीम ने टंकी सुरक्षित तरीके से गिराई, इससे आसपास के मकान टंकी के मलबे में गिरने से बच गए।
हरचंदपुर रामगढ़ में पिछले दिनों टंकी के झुक जाने पर जल निगम के अधिकारी हरकत में आ गए थे। 15 मीटर ऊंची टंकी के गिरने की आशंका के बीच कन्नौज की टीम से सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में टंकी 56 सेंटीमीटर झुकी पाई गई थी। वहीं विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट में टंकी को गिराने की संस्तुति की गई थी। इस कड़ी में जल निगम की ओर से हरियाणा के एक्सपर्ट ठेकेदार की मदद से टंकी गिराने का फैसला लिया गया।
सुरक्षा के लिहाज से दो दिन पहले से 100 मीटर दायरे में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। सोमवार को जहां टंकी के दो पिलर तोड़े गए। वहीं मंगलवार को तीन पिलर तोड़ते हुए दोपहर में टंकी को ढहा दिया गया। मलबा जमीन पर गिरते ही तेज आवाज और धमक हुई।
एक ओर मकान और दूसरी ओर खाली जमीन पर यह टंकी ढहाई गई। जल निगम की ओर से इस दौरान एक्सईएन राजेश कुमार, एई सत्य प्रकाश व जेई रविकांत मौजूद रहे। वहीं पुलिस लोगों की आवाजाही पर सख्त नजर आई।