फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरे दिन भी पांच मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के पांच मोहल्लों में रविवार की तरह सोमवार को भी जलसंकट रहा। नलकूप में आई खराबी के बाद पांचों मोहल्लों की चार हजार की आबादी को जलापूर्ति न आने से परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पालिका परिषद की ओर से दूसरे नलकूप व टंकी के जरिए नई पाइपलाइन से पानी देने का प्रयास किया गया, लेकिन यह नाकाफी रहा।
शहर के सदर कोतवाली परिसर में लगे नलकूप से पांच मोहल्लों को सप्लाई दी जाती है। इसमें बनारसीदास, पढ़ीन दरवाजा, शुक्लनटोला, ठठराई व रुहाई मोहल्ला शामिल हैं। शनिवार की शाम 11 हजार बिजली लाइन में फाल्ट के बाद एकाएक नलकूप की चलती मोटर बंद हो गई। पंप ऑपरेटर की सूचना पर रविवार सुबह पालिका के कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। पाइपों को बाहर निकालने में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

रविवार को पांचों मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही। वहीं सोमवार को अस्थायी तौर पर पानी के टैंकर व नई पाइप लाइन से दूसरे नलकूप व टंकी से सप्लाई देने का प्रयास किया गया, लेकिन इस सब के बावजूद कई घरों में सप्लाई नहीं पहुंची। जलापूर्ति सोमवार को भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

दो दिन से जारी समस्या को दूर करने के लिए पालिका के कर्मचारी नलकूप पर सोमवार देर शाम तक डटे रहे। फिलहाल बुधवार से ही विधिवत सप्लाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि नलकूप की मोटर को सोमवार शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद सुचारू ढंग से जलापूर्ति दी जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें