फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश से जलमग्न हो रही गलियां, नगर प्रशासन के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार रात हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। लेकिन कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। शहर के मोहल्ला नारायनपुर उत्तरी में शनिवार दोपहर तक जलभराव होने से लोग घरों में कैद रहे। लोगों ने बताया कि नलों से बदबूदार पानी आने की समस्या भी रही। मामूली सी बारिश में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
प्रशांत दुबे ने बताया कि मामूली सी बारिश में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। पालिकाधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किए हैं। इसके कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गोपाल बाबू ने बताया कि जलभराव के कारण मोहल्ले में बीमारियां फैलने की आशंका है। जिम्मेदारों को जल निकासी के इंतजाम करने चाहिए।
अशोक कुमार ने बताया कि बरसात में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो जाते हैं। जरा सी बारिश में समस्या बढ़ जाती है।
संजीव कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने कई बार पालिकाधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें