फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धौलपुर कोटा बैराज का पानी से फिर से बढ़ाएगा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार से उतार पर जाने लगा है, तो वहीं पीछे धौलपुर स्थित कोटा बैराज में पानी चढ़ाव की तरफ अग्रसर है। ऐसे में एक-दो दिन में यमुना में फिर से जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी जल स्तर कम होने पर लोगों में राहत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

यमुना नदी में एकाएक बढ़े जल स्तर ने शुक्रवार से उतार की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। इससे पहले यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर के चलते अजीतमल क्षेत्र में नदी किनारे बसे गांव बड़ेरा, जाजपुर, गौहानी कला, सिकरोड़ी, गौहानी खुर्द, असेवटा, गूंज आदि गांवों के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। गुरुवार दोपहर 105.22 मीटर से बढ़ते हुए जल स्तर शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे 105.36 मीटर पर पहुंचने के बाद स्थित हो गया।
जहां सुबह 10 बजे उतार की तरफ रुख शुरू हो गया। इसमें तीन सेमी. घटने के साथ ही सुबह 10 बजे 105.33 मीटर पर आ गया। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक धौलपुर स्थित कोटा बैराज में पानी बढ़ रहा है। इसके चलते एक-दो दिन में औरैया यमुना नदी में भी जल स्तर बढ़ने की संभावना है। बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे घट रहे जल स्तर ने 105:20 मीटर पर आमद दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें