फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पाइप लाइन फटने से कंप्यूटर की दुकान में घुसा पानी

विज्ञापन
दुकान के अंदर पानी निकालने के बाद दिख रही कींचड़ की स्थिति - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में बुधवार सुबह पाइप लाइन फट जाने से पानी दुकान के अंदर घुस गया। इससे दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान पानी में भीग गए। दुकानदार ने लगभग चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

महोबिया टोला निवासी गुड्डू गुप्ता व राजेश गुप्ता की कानपुर रोड पर बदनपुर में मार्शल कंप्यूटर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान खोलते ही अंदर पानी भरा देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने अपने साथियों को इसकी जानकारी देकर दुकान पर बुलाया और दुकान में भरा पानी बाल्टी से बाहर निकाला। सूचना पर सभासद सतीश पाठक भी मौके पर पहुंचे और पालिका कर्मचारियों को फोन करके अंडर ग्राउंड पाइप लाइन की पानी की सप्लाई को बंद कराया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार गुड्डू गुप्ता ने बताया कि दुकान के अंदर पानी भर जाने से उसका लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पानी की वजह से उसके कई कंप्यूटर, म्यूजिक सिस्टम, की बोर्ड, माउस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें