फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले ही तालाब हुआ ओवरफ्लो, रास्ते बंद, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

विज्ञापन
ोटो 14एयूआरपी03- तालाब के पानी से अन्य गली भी बंद हुई का नजारा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया शहर से सटे गांव बरमूपुर की पिछले पांच सालों से तालाब के ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। तालाब के ओवरफ्लो होने से उठ रही दुर्गंध और गांव में बीमारी फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

फफूंद रोड पर शहर के सटे गांव बरमूपुर में निवास करने वाले ग्रामीणों को घर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाने पड़ रहा है या फिर ओवरफ्लो हो चुके तालाब के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यही नहीं तालाब के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध और गांव में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीण परेशान है।
यह तालाब ओवरफ्लो हो चुका है और पानी सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने से कई रास्ते बंद हो चुके हैं। तो वहीं तालाब के ओवरफ्लो होने से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बरसात के दिनों होने वालीं दिक्कतों को लेकर भयभीत हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र तालाब की सफाई कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यदि तालाब की सफाई शीघ्र न कराई गई तो, फफूंद-औरैया मार्ग वह नहर पर जाम करने को विवश होंगे। बता दें कि लगभग पांच माह पहले भी यही स्थिती देखने को मिली थी। जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने तालाब के गंदे पानी को पंप से निकलवाने का काम किया था।
साथ ही तालाब दोबारा न भरे इसके लिए एडीएम, सीडीओ को निर्देशित कर उचित इंतजाम करने की मांग की थी। जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीण पिछले तीन महीन से तालाब ओवरफ्लो होने के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
प्रधान रामप्रकाश ने बताया कि तालाब की समस्या को लेकर सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों के स्तर से लापरवाही बरती जा रही है।
----
फोटो 14एयूआरपी04- सिंपल मिश्रा
अधिकारी बरत रहे लापरवाही
ग्रामीण सिंपल मिश्रा ने बताया कि पिछले चार सालों से समस्या बरकरार है। जब तक तालाब की सफाई और खुदाई नहीं कराई जाएगी। तब तक समस्या से समाधान संभव नहीं हैं। प्रधान व अधिकारी सभी लापरवाही बरत रहे हैं।
----
फोटो 14एयूआरपी05- विनीत सिंह
हर बार मिलता आश्वासन लेकिन नहीं होता समस्या का समाधान
ग्रामीण बिनीत सिंह ने बताया कि गांव की इस समस्या से लिए जिले के सभी अधिकारियों से फरियाद की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हर बार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
---
फोटो 14एयूआरपी06- कपिल सिंह
घर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाने को हैं मजबूर
ग्रामीण कपिल सिंह ने बताया कि तालाब भरने से रास्ते बंद हैं। घर जाने के लिए ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। समस्या का समाधान के लिए अधिकारी तो लापरवाही बरत रहे हैं। नेता भी गांव की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
------
फोटो 14एयूआरपी07- राजू तोमर
गांव में बीमारियां फैलने की आशंका
ग्रामीण राजू तोमर ने बताया कि तालाब के ओवरफ्लो होने से गांव की गलियों की नालियां भी भर रहीं हैं। जिससे उनमें मच्छरों के पनपने से गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें