फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 100 घरों में चार दिन से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -20- लाइन टूटने के बाद टूटा पड़ा पाइप। संवाद
विज्ञापन


फोटो-21- क्षतिग्रस्त लाइन को देखते स्थानीय लोग। संवाद
नाला सफाई के दौरान पानी की सप्लाई करने वाली मेन लाइन क्षतिग्रस्त
टूटी पाइप लाइन में नाले का गंदा पानी भर रहा, बीमारी फैलने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के फफूंद सड़क स्थित मोहल्ला बनारसीदास में इन दिनों पानी के लिए तबाही मची हुई है। नगर पालिका द्वारा कराई जा रही नाला सफाई के दौरान पानी की सप्लाई करने वाली मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई इसके कारण पिछले चार दिनों से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है और करीब 100 घरों में पानी के लिए संकट गहरा गया है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन में नाले का गंदा पानी भर रहा है। इससे स्वास्थ्य संकट और संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है। पानी के अभाव में लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोग बोले-किसी सजा से कम नहीं
फोटो -22- विकास पाल। संवाद
चार दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नगर पालिका की लापरवाही के कारण नाला सफाई के वक्त पाइप लाइन तोड़ दी गई। अब घरों में काम-काज ठप पड़ा है और दूर से पानी लाना पड़ रहा है। - विकास पाल, स्थानीय निवासी
फोटो -23- विकास कुशवाहा। संवाद

पाइप लाइन टूटने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गर्मी के इस मौसम में पानी न मिलना किसी सजा से कम नहीं है। जल्द समाधान होना चाहिए। - विकास कुशवाहा, मोहल्ला निवासी
फोटो -24- शिवम पाल। संवाद
सबसे बड़ा डर बीमारी का है। टूटी हुई पाइप लाइन सीधे नाले के संपर्क में है और उसमें गंदा पानी भर रहा है। अगर यही पानी सप्लाई में आया तो पूरा मोहल्ला बीमार पड़ जाएगा। शिवम पाल, मोहल्ला निवासी
फोटो -25- प्रदीप कुमार। संवाद
करीब 100 घरों की आबादी इस समस्या से जूझ रही है। टैंकरों से भी पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। हम लोग बेहद परेशान हैं और कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदीप कुमार, मोहल्ला निवासी
विज्ञापन



समस्या चार दिन से, जिम्मेदार बोले-अब संज्ञान में आया
नाला सफाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित तकनीकी टीम और इंजीनियरों को लाइन का निरीक्षण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मरम्मत कार्य शुरू कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। जनता को गंदा पानी न मिले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें