जल निगम की ओर से कर्मचारियों को लगाकर रीबोर कराया जा रहा हैंडपंप
- फोटो : amar ujala beuro
शहर की पेयजलापूर्ति समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन और जल निगम के बीच चल रही रार में कुछ समझौता नजर आने लगा है। पालिका की ओर से भेजी गई रीबोर हैंडपंपों की सूची का निरीक्षण कर जलनिगम ने 50 हैंडपंप रीबोर कराने को चिन्हित किए हैं। जिन पर काम भी शुूर हो गया है। अब गर्मियों में शहर वासियों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
शहर में गिरते भूगर्भ जल स्तर से पानी छोड़ चुके हैंडपंपों का दुरुस्तीकरण और रीबोर की कार्रवाई शुुरू कर दी गई है। अभियान के प्रथम चरण में जल निगम के अधिकारियों ने पालिका की ओर से उपलब्ध कराई गई रीबोर की सूची में दर्ज हैंडपंपों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत दो दिन के निरीक्षण अभियान में शहर 50 हैंडपंप रीबोर के लिए दर्ज किए गए। जिन पर विभागीय अधिकारियों ने रीबोर का काम शुरू करा दिया है।
हालांकि अभी भी खराब और रीबोर हैंडपंपों को चिंहित करने के लिए जल निगम की ओर से अभियान जारी है। जेई दिलीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को भी शहर के खराब हैंडपंपों पर चिंहिकरण का अभियान चलाया। इसमें जो हैंडपंप रीबोर के लिए दर्ज किए जाएंगे उन पर तुरंत रीबोर का काम कराकर हैंडपंप का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
पालिका प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई हैंडपंप रीबोर की सूची पर निरीक्षण कर उन्हें चिंहित किया जा रहा है। अब तक दो दिन में 50 हैंडपंप रीबोर के लिए चिंहित किए जा चुके हैं। जिन पर एक-एक कर रीबोर का काम भी शुरु करा दिया गया है। जल्द ही सभी हैंडपंप संचालित करा दिए जाएंगे। वहीं अभी शहर में चिंहीकरण का अभियान जारी है।
देवेंद्र कुमार सिंह
एक्सईएन, जल निगम