गहेसर गांव के बाहर खराब वाटर कूलर।
- फोटो : आयोजक
दिबियापुर। हरचंदपुर-बिधूना रोड स्थित गहेसर गांव के बाहर लगा वाटर कूलर छह महीने से खराब है। बावजूद इसके अभी तक मरम्मत नहीं कराई जा रही। ऐसे में धूप में राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
हरचंदपुर-बिधूना मार्ग से दिन भर में हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। इस मार्ग पर नामचीन महामाई मंदिर भी है। यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को देख गहेसर गांव के वाटर कूलर लगाया गया था शुरुआती दौर में तो इस वाटर कूलर से राहगीरों ने खूब प्यास बुझाई, लेकिन पिछले छह महीने से वाटर कूलर खराब पड़ा है।
बावजूद इसके जिम्मेदारों ने इसे दुरुस्त नहीं कराया है। जबकि मौसम का पारा 40 के पास पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के चलते लोगों की प्यास के मारे हलक भी सूख रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की है।
वही लखनापुर ग्राम पंचायत के मजरा गढ़े का पुरवा गांव में अबतक वाटर कूलर न लगने से गर्मी से लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वाटर कूलर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की मांग की है।