फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंरक्षण पखवाड़ा और बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जल संरक्षण सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो रहा है। 18 जुलाई से जल संरक्षण पर जोर देने के लिए गोष्ठियां हो रही हैं। प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन पाइप लाइनों में लीकेज से रोजाना सड़कों पर बहकर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा, इस ओर आला अफसरों का ध्यान नहीं जा रहा है। हाल यह है कि शहर के मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों के अलावा गली मोहल्लों में तमाम जगह पाइप लाइनों में लीकेज है, तो कई जगह नलों की टोटियां खराब होने से पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली रोड के सामने वाली गली के पास लगे स्टैंड पोस्ट में चार टोटियां लगी हैं, इसमें दो खराब हैं, जिससे हर वक्त पानी बहता रहता है। शहर के बतासा मंडी स्थित गुरुहाई मोहल्ले में दो नलों की टोटियां खराब होने से पानी बहता रहता है। मोहल्ला सत्तेश्वर में भी नल की टोटी से पानी बहता रहता है।
मोहल्ला बनारसीदास स्थित तिराहे पर नलकूप के पास पाइप लाइन में लीकेज से हर समय पानी बहता रहता है। इसी तरह इटावा रोड पर तिलक स्टेडियम की ओर जाने वाली हाजी पेट्रोल पंप वाली गली के पास लिंक रोड पर पाइप लाइन छह महीने से ज्यादा समय से लीकेज है। दिन भर में हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। आसपास के लोग बताते हैं कि इस संबंध में पालिका प्रशासन को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइनों में लीकेज की वजह से जलभराव होने से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन

अभियान चलाया जा रहा है, जहां-जहां टोटियां नहीं हैं, वहां लगवाई जाएंगी। पानी की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी। पाइप लाइन लीकेज वाले स्थान चिंह्ति कर लिए गए हैं। दो दिन के अंदर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें