फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने हटवाया अतिक्रमण, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने गुरुवार की शाम नगर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने नगर के मुख्य बाजार व चौराहों पर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चालकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने गश्त के दौरान अछल्दा चौराहे पर सड़कों पर मौरंग आदि डालकर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बाद में वह नगर के मुख्य बाजार तिराहा चमनगंज, बाजार चमनगंज, होमगंज, सब्जी मंडी पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। गश्त के दौरान उन्होंने संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली और बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को भी हेलमेट लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा, एसआई हरिहर सिंह, एसआई दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
ऐरवाकटरा (औरैया)। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने गुरुवार की शाम ऐरवा कटरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच करने के साथ ही हवालात आदि की व्यवस्था देखी। पुराने मामलों को निस्तारण में तेजी लाने के साथ वांछितों को जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्र में पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान लोगों से कहा कि वह हर संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस को सूचना दें, जिससे आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। बीडीसी सदस्य दीपू यादव ने एसपी से कहा कि सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से बचाने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मौके पर अवधेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर गुप्ता, आरिफ उर्फ टिंकू, लालमन सिंह सूर्यवंशी, सुभाषचंद्र गुप्ता, लालू शाक्य प्रधान व लालमन सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें