फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब अंधेरे में नहीं रहेंगे वार्ड, मिली स्काई लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे को रोशन करने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण दुबे उर्फ रिंटू दुबे ने एक पहल की है। नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए अत्याधुनिक स्काई लिफ्ट गाड़ी मिली है, इसका बृहस्पतिवार को पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजन कर चेयरमैन ने कहा कि अब कस्बे का कोई भी वार्ड अंधेरे में नहीं रहेगा। सभी दसों वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की जाएगी और जहां भी लाइट खराब मिलेगी उसे स्काई लिफ्ट की मदद से ठीक कराया जाएगा। बताया कि पहले कर्मचारियों को ऊंचे पोल पर चढ़कर व सीढ़ी से लाइट ठीक करनी पड़ती थी, जिसमें समय भी लगता था और खतरा भी रहता था। स्काई लिफ्ट आने से कम समय में सुरक्षित तरीके से मरम्मत हो सकेगी, इससे रात में लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान सभासद संदीप सोनी, शिवा पोरवाल, फिरोज खान, रामू सोनी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें