फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीहाइड्रेशन से उल्टी-दस्त, अस्पतालों में भीड़

Fri, 20 Mar 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
औरैया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही जिले में डीहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीज उल्टी, दस्त और शरीर में पानी की कमी (डीहाइड्रेशन) की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी रोजाना 50 से 60 मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की जनरल फिजीशियन डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि बाहर का दूषित पानी और खराब खानपान भी उल्टी-दस्त के मामलों को बढ़ा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
इधर, बढ़ते मरीजों के चलते बाजार में ओआरएस घोल की मांग भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और मरीजों को समय पर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें