फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजकीय विद्यालयों को मिली व्यावसायिक कोर्स की सौगात

Sat, 23 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ हुनरमंद भी बनाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत जिले के 10 और माध्यमिक स्कूलों में नियमित शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोलना है। इससे पूर्व दो विद्यालयों में व्यावसायिक प्रशिक्षण पिछले सत्र में ही शुरू हो गया था। अब तक जिले के केवल दो माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। गर्मी की छुट्टी के बाद खुलने जा रहे 10 राजकीय विद्यालयों को अब शिक्षण सत्र से व्यावसायिक कोर्स से जोड़ा जाएगा। इसमें पांच एडेड विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में विभिन्न ट्रेडों का चयन किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। चयनित हुई ट्रेडों में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, टेक्नीशियन, रिटेलर स्टोर ऑपरेशन असिस्टेंट, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑपरेशन असिस्टेंट आदि शामिल हैं। इन ट्रेडों के लिए प्रशिक्षकों को भी चुना जा रहा है। जून के पहले सप्ताह में प्रशिक्षकों का चयन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें