फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पानी न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। ग्राम पंचायत बेला में लगभग 20 साल पहले बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने टंकी परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष टंकी के मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपये निकाले जाते हैं लेकिन पानी नहीं मिलता है। दो साल पहले कई शिकायतों के बाद पानी आपूर्ति चालू हुई थी। इसके 15 दिन बाद ही फिर से आपूर्ति बंद कर दी गई। पाइपलाइन में कई जगह लीकेज भी हैं। इसके अलावा इसी पंचायत के गांव दहनानाग में दो साल पहले नई पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इससे आधी आबादी को तो पानी मिल रहा है लेकिन आधी आबादी तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बिल मांगा जा रहा है जबकि उन लोगों को पानी तक नहीं मिलता है। इस मौके पर रामप्रताप, राजबहादुर, अजब सिंह, जुलेखा, कुसमा देवी, रामप्रकाश, अनीता देवी, महेश, तिवारी, सोनी चौहान, सुमन चौहान, पप्पू शर्मा, शीटू शर्मा, राजू व मनमोहन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें