फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत केंद्र पर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने कसबे के नेविलगंज बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार रात हंगामा कर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग भाग गए। जेई ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अछल्दा के नेविलगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र से रुरुगंज, ग्वारी, मुहम्मदाबाद, अछल्दा को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार शाम लगभग चार बजे रोस्टरिंग की गई। इसके बाद शाम सात बजे ग्वारी गांव में फीडर की लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे गांव की आपूर्ति बंद हो गई। रात लगभग साढ़े नौ बजे छह से अधिक लोग बिजली उपकेंद्र पहुंचे।
उन्होंने कर्मचारियों से जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू करने की बात कही। जिस पर लाइनमैन अभिषेक ने जल्द लाइन को ठीक करने की बात कही। गांव के लोगों ने सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद करने को कहा। जिस पर एसएसओ करन सिंह ने मना कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मशीनों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि मशीनों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें