फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खराब राशन मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। जसवंतपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को आई राशन की सप्लाई को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सरकारी राशन के नाम पर ग्रामीणों को कीड़ों से भरा गेहूं देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ठेकेदार का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन की बोरियां न केवल पूरी तरह फटी हुई थीं, बल्कि उनमें भरा गेहूं भी अत्यंत घटिया गुणवत्ता का है। अनाज में कीड़े लगे हुए हैं और वह पूरी तरह सड़ चुका है। इस घटना के बाद खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता जांच के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राशन दुकान के डीलर नीरज कुमारी ने बताया कि दुकान पर घटिया राशन आया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी मजदूर दुकान पर चार बोरी खराब राशन छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें