फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पार्क की जमीन को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अंबेडकर पार्क की जमीन को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बता दें कि गुरुवार को पार्क की जमीन को कुछ लोगों के कब्जे से मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फूलपुर में अंबेडकर पार्क के लिए जगह चिह्नित थी। गांव के ही कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। ग्राम प्रधान ब्रहमानंद दोहरे की शिकायत पर गुरुवार को समाधान कार्यक्रम के तहत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त किया था। रविवार को ग्राम प्रधान ने पार्क में सफाई कराई और चारों ओर तार लगाकर जमीन को सुरक्षित किया जा रहा था। तभी मौके पर पहुंचे दबंगों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। सूचना पर राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई, लेकिन बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को फूलपुर गांव में अंबेडकर पार्क की जमीन को कब्जामुक्त किया गया था। आज भी कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया था। इन्हें सख्त हिदायत दी गई है। दोबारा शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें