फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे से वीरपुर गांव को जाने वाला मार्ग सालों से जर्जर पड़ा है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर हंगामा किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की उखड़ी गिट्टी और गड्ढों के कारण राहगीर चुटहिल हो रहे हैं।
अछल्दा से वीरपुर को जाने वाले मार्ग पूरी तरह उखाड़ा पड़ा है।
यह मार्ग खजुरिया पुर्वा बीरपुर, दशहरा, पुर्वा धारा, चडरौआ, आशापुर आदि कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीण अनुराग सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, यशपाल, राजेंद्र सिंह, राम लखन शर्मा, अनिल कुमार आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2017 में इसे बनवाया गया था।
इसके बाद से पांच वर्ष बीत गए आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। सड़क पर गड्ढे होने और गिट्टी उखड़ जाने के कारण पैदल व दो पहिया वाहन से चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अक्सर लोग हादसे का शिकार होते हैं। कई बार मरम्मत की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय विधायक, ब्लाक प्रमुख डॉ. शरद राणा आदि को पत्र भेज मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाना है। वीरपुर मार्ग की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें