फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की मौत, पत्नी और साले पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। पाता निवासी मजदूर की हरियाणा के गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव आने पर मां व परिजनों ने मृतक की पत्नी व साले पर पिटाई का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वीर सिंह(36) अपनी पत्नी संगीता देवी व बच्चों अंश(8), वेद(7) के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में किराये पर रहता था। वह बादशाहपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह अचानक उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की मां माया देवी ने बताया कि 26 अगस्त को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद बहू ने अपने भाई पुष्पेंद्र को फोन करके बुलाया और वीर सिंह की पिटाई कराई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे घायल के भाई गुलशन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फफूंद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला हरियाणा का होने की वजह से आगे की कार्रवाई हरियाणा पुलिस के माध्यम कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें