फोटो संख्या 09 भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आँगनबाडी द्वारा आयोजित डोर टू डोर पोषाहार वितरण की शुरूआ?
- फोटो : ETAWHA
अजीतमल (औरैया) तहसील क्षेत्र के कस्बा जाना के मजरा कोठी को तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने सील कर दिया। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को चिह्नित कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अजीतमल विजेता ने क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय के साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम कोठी पहुंचकर जायजा लिया। लोगों को घर में रहने की हिदायत दी।
वहीं, स्वास्थ्य केंद्र अयाना के अधीक्षक देव नारायण के निर्देशन में डॉ. नगेंद्र की टीम ने संक्रमित तीनों के परिजनों को चिचैली भिजवाया। साथ ही 60 परिवारों का सर्वे किया गया। एसडीएम ने बताया कि गांव में बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है।