फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विजिलेंस टीम ने एरवाकटरा और उमरैन में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार सुबह कस्बा उमरैन व एरवाकटरा में विजिलेंस टीम ने जांच की। एरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन और एरवाकटरा कस्बों में पिछले 10 दिनों में तीन बार बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की ओर से अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान करीब 24 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने उमरैन कस्बे के किशनी रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर से चेकिंग अभियान शुरू किया और दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके बाद टीम ने कस्बे के सुतियानी रोड और आंबेडकर पार्क के पास और एक निर्माणाधीन जगह पर बिजली चोरी पकड़ी।
इसके बाद टीम ने एरवा कटरा कस्बे में कई स्थानों पर छापा डालकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। जिन लोगों को विजिलेंस टीम ने चोरी करते पकड़ा, वह लोग टीम के पीछे-पीछे काफी दूर तक गए ताकि कोई जुगाड़ बन जाए।
विज्ञापन

एरवाकटरा के अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की ओर से छापा डाले जाने की सूचना क्षेत्र से मिली है, लेकिन कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, यह जानकारी नहीं मिल सकी है।


बकाएदारों के खिलाफ चला अभियान, 10 कनेक्शन काटे

एरवाकटरा बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को एरवाकटरा में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लाख 10 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। 10 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई ने बताया कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें