फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर बाइक सवार की जेब चेक करते पुलिस कर्मी का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Video of policeman doing pocket check in the name of checking went viral - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। नहर बाजार में चेकिंग के दौरान एक सिपाही ने बाइक सवार की तलाशी के दौरान जेब में हाथ डालकर तलाशी ली। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जनपद भर में इस समय वाहन चेकिंग अभियान जोरों पर चल रहा है। अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस भी आए दिन चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार की देर शाम अछल्दा पुलिस नहर बाजार इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। पुलिसकर्मी ने बाइक सवार से गाड़ी के कागज मांगे। इस पर उसने कागज दे दिए। बाइक सवार हेलमेट भी लगाए हुए था। तभी चेकिंग के दौरान एक सिपाही बाइक सवार की जेब चेक करने लगा। इस चेकिंग अभियान के दौरान जेब चेक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोग वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस को आड़े हाथों ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर कस्बे के लोगो को ज्यादा परेशान करती है। कुछ दिनों पहले पुलिस का बाइक से चाबी निकालने का मामला सामने आया था। इस संबंध में एसओ अछल्दा दिनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का देखने का नजरिया अलग है। चेकिंग के दौरान सब चीजों की जांच करना चेकिंग का हीहिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें