फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिड डे मील में खामियों का वीडियो वायरल

Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 28 एयूआरपी 32 प्राथमिक विद्यालय राजंदाज नगर में खराब भोजन दिखाते बच्चे। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अटसू। प्राथमिक विद्यालय राजंदाज नगर में मिड डे मील में खामियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

ट्विटर हैंडल पर वायरल वीडियो में स्कूल के रसोई घर के बाहर लंबी- लंबी घास लगी है। बच्चों का भोजन चूल्हे पर बनता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, बच्चों के टिफिन में परोसी गई सब्जी में आलू कम और पानी ज्यादा नजर आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि विद्यालय में यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कभी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते।
बच्चों को परोसा जाने वाला भोजन धुएं में पकने से अस्वच्छ और असुरक्षित हो जाता है। इस संबंध में बीईओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामल संज्ञान में आया है। मिड डे मील मीनू के आधार पर बनाया गया है लेकिन कुछ अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसका निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें