फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 27 Dec 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (औरैया)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को दिए गए ज्ञापन में अजीतमल क्षेत्र के ग्राम चपटा निवासी नीलू पुत्र स्व. प्रभूदयाल ने बताया है कि विगत 1 नवंबर 2014 को उसके साथ अपहरण कर लूट की वारदात हुई थी। 20 दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी मामला पंजीकृत नहीं किया गया। जिससे मजबूर लोगों ने कोतवाली में घरना कर सीओ के आदेश पर 21 नवंबर 2014 को कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जांचकर्ताओं द्वारा की गई जांच में अपराधियों का खुलासा होता चला गया। किंतु जांचकर्ता अटसू चौकी इंचार्ज व कोतवाल अजीतमल ने सांठगांठ कर मुकदमा स्पंज कर दिया। पीड़ित ने डीएम से मामले की दोबारा जांच कराए जाने की मांग की है। पीड़ित ने 10 जनवरी 2014 को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह किए जाने की भी चेतावनी दी है। डीएम माला श्रीवास्तव ने पीड़ित को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें