फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति, हास्य और शृंगार के तराने

Tue, 04 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
काव्य पाठ करते कवि गोपाल पांडेय। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को शहर के महावीर गंज में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मंच पर अवनीश त्रिपाठी, अजय अंजाम, प्रमोद भारती, अंजुम मनोहर, योगिता चौहान, शर्मिला गहोई, शिवम कुमार आजाद और गोपाल पांडेय ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। राष्ट्रभक्ति के गीतों पर सभागार तालियों से गूंज उठा, वहीं हास्य-व्यंग्य और शृंगार रस की रचनाओं ने श्रोताओं को देर तक गुदगुदाया। मुख्य अतिथि व गहोई समाज के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार कठिल ने कहा साहित्य समाज का दर्पण होता है और कवि अपनी कालजयी लेखनी से समाज को नई दिशा देते हैं।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी हैं। अध्यक्षता राजेंद्र कुमार सेठ चेलरा ने की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि कवि और साहित्यकार समाज की चेतना के सजग प्रहरी हैं। इस मौके पर दिनेश कनकने, आनंदनाथ गुप्ता, राजीव पोरवाल, कपिल पोरवाल, अमित सुहाने, मंगलेश सुहाने, सुधीर कुमार सोनी, अनुज बरसैया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें