फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे क्राॅसिंग पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट स्थित कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर रोजाना जाम लग रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे क्राॅसिंग बंद होने से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे ऑटो, दो पहिया वाहन सवारों के साथ भारी वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोग परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर कुंभ मेला एक्सप्रेस, बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमू पैसेंजर सहित दो मालगाड़ियों को निकाला गया। इसके बाद क्राॅसिंग को खोला गया।
क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर एक बजे के करीब क्राॅसिंग खुली तो जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक, दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई। ट्रैक पर भी वाहन फंसे रहे। इससे रेलवे ट्रैक पर भी जाम के हालात बने। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था। ऐसे में जाम की समस्या बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें