फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्रॉसिंग में फंसे वाहनों से थमे पहिए, आउटर पर खड़ी रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -9- क्रॉसिंग खुलने से पहले दोनों बूम के बीच खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन

- वाहनों के निकलने से बंद न हो सकी क्रॉसिंग, तीन एक्सप्रेस ट्रेनें आउटर पर रोकी गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। सहालग की भीड़ और साप्ताहिक बाजार के कारण बृहस्पतिवार दोपहर कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। घंटों तक वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ रेल संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बार-बार फाटक खुलने और बंद होने के बीच क्रॉसिंग पर वाहन फंसे रहने से गेटमैन को फाटक गिराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई ट्रेनों को खड़ा भी करना पड़ा। क्रासिंग बंद होने के बाद ट्रेने रवाना हो सकीं।
ट्रेनों के आवागमन के चलते दोपहर 12:10 बजे रेलवे फाटक बंद किया गया, जिसे 12:37 बजे खोला गया। तीन मिनट बाद डाउन लाइन पर ट्रेन आने पर गेट बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन क्रॉसिंग के भीतर वाहन फंसे होने के कारण फाटक बंद नहीं हो सका। नतीजतन कानपुर जा रही सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस को तीन मिनट आउटर पर रोकना पड़ा। पीआरडी व ट्रैफिक पुलिस की मदद से 12:45 बजे फाटक बंद कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इसके बाद 1:04 बजे फाटक खुला तो फिर जाम के हालात बन गए। तीन मिनट बाद डाउन लाइन पर गाड़ी आने पर फाटक बंद करने में फिर अड़चन आई, जिससे कानपुर जा रही 12324 हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 10 मिनट और 15484 महानंदा एक्सप्रेस को पांच मिनट आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। पुलिस ने 1:18 बजे फाटक बंद कराकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार फाटक 1:25 बजे खुला और सात मिनट बाद डाउन लाइन पर फिर ट्रेन आ गई। क्रॉसिंग पर वाहनों के फंसे रहने से फाटक समय पर बंद नहीं हो सका और 04180 प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस को तीन मिनट होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। पुलिस व गेटमैन की मशक्कत के बाद 1:35 बजे फाटक बंद कर ट्रेन निकाली गई। आखिरकार चौथी बार 1:38 बजे फाटक खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहन निकल सके और जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें