फोटो-36-अछल्दा में रेलवे ट्रैक पर लगा भीषण जाम।संवाद
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13बी रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार दोपहर बाद जाम लगने से वाहन फंस गए। इस कारण से इटावा की तरफ जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस को 20 मिनट तक आउटर के सिग्नल पर रोकना पड़ा। 20 मिनट तक खड़ी होने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे क्रॉसिंग खुलते ही वाहनों में पहले निकलने को लेकर होड़ मच गई। इस दौरान विपरीत दिशा में वाहन पहुंचने से जाम लग गया। इसी दौरान कानपुर से इटावा की तरफ जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस आ गई, लेकिन ट्रैक पर वाहन फंसे होने से फाटक बंद नहीं हो सका और उसे होम सिग्नल पर रोक दिया गया।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल व थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत से वाहन हटवाकर फाटक को बंद कराया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। उसके बाद दोबारा फाटक खुलने पर फिर जाम लग गया। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा व कस्बा इंचार्ज बृजकिशोर की कड़ी मशक्कत के बाद फाटक को 30 मिनट बाद 4.40 बजे पर जाम खुलने के बाद बंद किया गया।
फोटो-36-अछल्दा में रेलवे ट्रैक पर लगा भीषण जाम।संवाद