फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना का प्रचार वाहन दिबियापुर में पकड़ा

Mon, 30 Jan 2017 11:22 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
दिबियापुर थाने में खड़ा लोकदल का प्रचार वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना विधानसभा का राष्ट्रीय लोकदल पार्टी प्रत्याशी का प्रचार वाहन दिबियापुर में घूमता मिला। दिबियापुर में वाहन चालक वाहन के कागजात भी नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने प्रचार वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन


दिबियापुर पुलिस ने फफूंद चौराहे पर एक प्रचार वाहन पकड़ा। इसमें बिधूना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की अनुमति चस्पा थी। इसके बावजूद वह दिबियापुर में घूम रहा था। चालक ऋषिकांत मिश्रा के पास जो वाहन अनुमति पत्र मिला उसमें राजनैतिक दल का नाम राष्ट्रीय लेाकदल लिखा है। इसके साथ दल के प्रतिनिधि के रुप  में विशनुप्रताप सिंह लिखा मिला। चालक से जब वाहन के कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद वाहन को सीज कर दिया गया।

वाहन को जिला प्रशासन से प्रचार की अनुमति प्रदान की गई थी। इसलिए उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया। जानकारी मिलने पर पार्टी के नेता विशनुप्रताप सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने वाहन के कागज प्रस्तुत किए। पुलिस ने वाहन को अदालत से रिलीज कराए जाने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें