फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की धीमी गति पर नाराज दिखे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी ने रविवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम में अभिलेखों की जांच की। कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना से बचाव की तैयारियां देखीं और मरीजों से बात की। जिले में वैक्सीनेशन की प्रगति कम होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर जताई। स्थिति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी हेमंत राव शहर स्थित 50 शैय्या अस्पताल में बने कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने प्रतिदिन लिए जा रहे सैंपल और डाटा फीडिंग की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने अफसरों को निर्देशित किया कि वह वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक कर पहले की तरह वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। इसके बाद वह चिचौली स्थित कोविड एल-टू अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती संक्रमित मरीजों से जानकारी ली।
मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी की। उन्होंने मरीजों से कहा कि डरे नहीं, हौसला बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन, चाय, नाश्ता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के रिकार्ड भी देखे। कहा कि सेंटर पर चिकित्सक प्रतिदिन आएं और भर्ती मरीजों से चर्चा करें। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों को समय से मिले ऑक्सीजन
नोडल अधिकारी ने एल-टू में भर्ती गंभीर मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन की जानकारी अधिकारियों से की। मौके पर जाकर ऑक्सीजन सिलिंडर की संख्या, रिकार्ड में मौजूदगी और इंतजाम की पुख्ता जानकारी की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। मरीजों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में इंतजाम करके रखें और समय से आक्सीजन उपलब्ध कराएं। अधिकारियों से कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों और मरीजों के परिजनों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करते रहें। सफाई पर विशेष ध्यान दें।
अलर्ट रहा विभाग
अपर मुख्य सचिव के दौरे की जानकारी जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को सुबह नौ बजे हो गई थी। जिसके कारण वह अलर्ट रहे। 50 शैय्या अस्पताल में व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। मरीजों के तीमारदारों को भी अस्पताल में अधिक देर तक नहीं रुकने दिया। महिला वार्ड में मरीज के परिजनों को भी अधिक देर तक नहीं रुकने दिया।
डॉ विजय आनंद को कोविड अस्पताल का प्रभार
दिबियापुर (औरैया)। प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने दिबियापुर सीएचसी में बने कोविड एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि एल2 अस्पताल का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विजय आनंद को व फार्मेसी का प्रभारी फार्मासिस्ट अनिल पाल को बनाया गया है। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व सिलेंडर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें