फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 कोवीशील्ड भी नाकाफी, 10 सेंटरों पर हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
वैक्सीन ने पर बंद शहीद पार्क सेंटर, पार्क का बंद मुख्य गेट - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। वैक्सीन की कमी के कारण बुधवार को अधिकांश केंद्र बंद रहे। 1500 कोविशील्ड मिलने के बाद 10 केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। ट्रायल और क्लस्टर अभियान बंद रहा। स्लॉट बुक करा चुके सैकड़ों लाभार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार से टीकाकरण महाअभियान चलना है। ऐसे में वैक्सीन की किल्लत से स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी चिंतित नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर शाम जिले को 1500 कोविशील्ड मुहैया कराईं र्गइं।
इसके बाद चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। सीवीसी वर्क प्लेस सेंटर शहीद पार्क, नगर पालिका इंटर कालेज, गेल, धनवंतरि हॉस्पिटल, बीआरसी औरैया के अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। स्लॉट बुक करा चुके लोग केंद्रों पर ताले देखकर लौट गए। इधर वैक्सीन की कमी को लेकर कुछ केंद्रों के स्लॉट बंद कर दिए गए हैं। पोर्टल पर भी इनकी जानकारी नहीं हो रही है। इससे लाभार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

कक्ष खुला पर स्टाफ नदारद
बीहड़ स्थित अयाना सीएचसी पर बुधवार को वैक्सीन नहीं पहुंची। इसके कारण यहां आने वाले लाभार्थियों को बिना टीका लगवाए ही वापस जाना पड़ा। अस्पताल में टीकाकरण कक्ष तो खुला लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता न होने से स्टाफ नदारद रहा। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जब वैक्सीन मिलेगी तो टीकाकरण किया जाएगा।
कड़ी धूप में इंतजार कर निराश लौटे
ग्रामीण भारत ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी गई। वैक्सीन न लगने पर उसे लौटना पड़ा। कड़ी धूप में अस्पताल आने में काफी दिक्कतें हुईं और वैक्सीन भी नहीं लगी।
कब लगेगा टीका, ये भी नहीं बताया
बीहड़ के गांव से आईं विद्यावती ने बताया कि वह 25 किलोमीटर का सफर कर वैक्सीन लगवाने अयाना सीएचसी पहुंचीं। लेकिन वैक्सीन न लगने की जानकारी देकर उन्हें लौटाया गया है। बताया कि वैक्सीन आने पर लगेगी। कब वैक्सीन लगेगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 18 से 44 साल के कुल 852 और 45 साल से अधिक आयु 804 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। वैक्सीन की कमी के कारण केंद्रों की संख्या कम की गई है। यदि वैक्सीन नहीं मिलती है तो गुरुवार से शुरू होने वाला महाटीकाकरण अभियान भी बंद रहेगा। चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें