फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की मौत पर अस्पताल के बाहर शव रख किया हंगामा

Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत पर अस्पताल के बाहर शव रख किया हंगामा
विज्ञापन

महिला की मौत पर अस्पताल के बाहर शव रख किया हंगामा
- गलत आपरेशन करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के एक अस्पताल के बाहर मंगलवार रात महिला का शव रख परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गलत आपरेशन किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर निवासी अंजू(35) पत्नी आशीष कठेरिया की मंगलवार शाम अकबरपुर, कानपुर देहात के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका 12 जून को औरैया के जालौन चौराहा स्थित एक अस्पताल में बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था। महिला की मौत के बाद परिजन शाम सात बजे के करीब शव लेकर औरैय पहुंचे और जालौन चौराहा स्थित अस्पताल के पास शव रख हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने अंजू का गलत तरह से आपरेशन किया और इलाज में लापरवाही बरती। हालत बिगड़ने पर उसे 16 जून को रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर कानपुर देहात के माती रोड स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन घंटों हंगामा करते रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बचता रहा। शव रख हंगामा किए जाने की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन कार्रवाई की मांग करते रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें