दिबियापुर। अप शताब्दी एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 47 मिनट पर एवं डाउन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन फफूंद में केवल एक मिनट रुकेगी। छह सितंबर से शताब्दी एक्सप्रेस का फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्टापेज शुरू होने के बाद इटावा, टूंडला, अलीगढ़, कानपुर में ट्रेन के पहुंचने के समय में परिवर्तन किया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रायोगिक आधार पर छह सितंबर से फफूंद रेलवे स्टेशन पर 12003 अप लखनऊ नई दिल्ली एवं 12004 डाउन नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू किया गया है। नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 47 मिनट पर एवं लखनऊ जाने वाली ट्रेन सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन एक मिनट के स्टापेज के बाद गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी।
बताया कि फफूंद में शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने के बाद इटावा, टूंडला, अलीगढ़ एवं कानपुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। नई दिल्ली जाने वाली 12003 अप शताब्दी एक्सप्रेस इटावा में शाम 6:12 बजे के स्थान पर 6:18 बजे, टूंडला में 7:20 बजे के स्थान पर 7:26 बजे, अलीगढ़ में 8:10 के स्थान पर 8:14 बजे पहुंचेगी। जबकि लखनऊ जाने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:20 के स्थान पर 11:23 बजे पहुंचेगी।