दिबियापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। संगठन में 100 व्यापारियों को जोड़कर उन्हें सदस्यता प्रमाणपत्र दिए गए। बैठक में किसानों की भांति छोटे अपंजीकृत व्यापारियों के लिए भी सरकार से बीमा योजना की मांग की गई।
औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजा सोनी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। किसी भी तरह के शोषण से बचने के लिए व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए।
जिला मंत्री सुशील दुबे ने कहा कि सरकार जिस प्रकार से किसानों को बीमा योजना का लाभ देती है। उसी प्रकार से छोटे अपंजीकृत व्यापारियों के लिए भी बीमा योजना होनी चाहिए। इससे किसी दुर्घटना की स्थिति में अपंजीकृत छोटे व्यापारियों के परिवार को परेशानी न उठानी पड़े।
नगर से आए व्यापारियों ने तय किया कि अब वे किसी भी सूरत में समान ऑनलाइन नहीं खरीदेंगे। खुदरा व्यापारी से ही सामान खरीदेंगे और अन्य लोगों को भी खुदरा व्यापारियों से सामान खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री धीरज शुक्ला, युवा अध्यक्ष सौरभ दुबे, युवा महामंत्री गोविंदा सोनी, योगेश्वर पांडेय, प्रशांत गुप्ता, अंशू ठाकुर, पवन दुबे, मयंक भदौरिया, मुशाहिद रजा आदि मौजूद रहे।