फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरदास के साथ गुरु नानक देव का मनाया गया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
लंगर में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर में सिखों के पहले गुरु नानक देव की जयंती पर प्रकाश पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। 10 दिनों से नगर में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शहर के महावीर गंज में स्थित गुरुद्वारे में सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व अरदास देते हुए मनाया गया। गुरुवाणी कीर्तन करते हुए बच्चे बुजुर्ग व महिलाओं ने हिस्सा लिया। रविवार को अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ। इसका समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक कविताएं सुनाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।
बाद में बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कमेटी के प्रधान ने बताया कि उनका कार्यक्रम पिछले 10 दिनों से जारी है और इसका भव्य समापन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम धर्मगुरु गुरु नानक देव जी ने देश के लिए कई कार्य किए।
विज्ञापन

इससे उन्हें आज तक हम लोग याद करते चले आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में लंगर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से महेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, गोल्डी, पदम, रोमी, सोनू, अमरजीत, गुरमीत, चांदी सरदार, दिलप्रीत, कालका प्रसाद, गुरु चरण सिंह बग्गा ंलोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें