अयाना। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह मायके में रहकर मजदूरी करती है। गुरुवार रात को गांव निवासी सर्वेश तिवारी व शिवम घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आए परिजन व पड़ोसियों को देखकर ये लोग कान से बाला खींच कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी अयाना लाई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)