फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में दहेज के लिए ससुरालियों ने की बहू की पीट-पीटकर हत्या, शव जलाया, 11 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Mar 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
खेत में जला मिला बिस्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर (कैथावा) में सोमवार को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को बिस्तर समेत जला दिया। पुलिस ने जला बिस्तर घर से कुछ दूर खेत से बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन


मामले में आठ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। इटावा के बकेवर थाना के अहेरीपुर निवासी राजू बाथम ने बताया कि उन्होंने बेटी शिवानी (20) की शादी 14 जून 2019 को बेला थाना क्षेत्र के नूरपुर (कैथावा) निवासी मनोज के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति मनोज, ससुर राघवेंद्र, चचिया ससुर नरेंद्र और घनश्याम, ननद ज्योती, दुर्गा व सास दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी पुत्री ने कई बार दी थी। सोमवार को गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव जला पड़ा था। पीड़ित ने मारपीट कर बेटी की हत्या करने व शव जलाने का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि राजू की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति, देवर व ससुर हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें