फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंकपत्र की त्रुटियां ठीक करने के लिए लगेगा यूपी बोर्ड का कैंप

Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। मार्कशीट में जन्मतिथि, नाम, माता-पिता के नाम आदि गलत प्रिंट होने पर सुधार कराने के लिए विद्यार्थी और अभिभावक बोर्ड के चक्कर लगाते थे। इसे देखते हुए बोर्ड ने पहली बार जिलों में कैंप लगाकर इस प्रकार की गलतियों को तुरंत ठीक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बोर्ड से अब अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों की त्रुटियां ठीक कराने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि यूपी बोर्ड उनके जिले में कैंप लगाकर ठीक त्रुटियां ठीक करेगा। जिले में कुल 289 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 15 राजकीय, 60 वित्त पोषित और 214 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 25,165 तथा इंटरमीडिएट में 20,532 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। मार्कशीट में नाम, उम्र या कोई त्रुटि होने पर ठीक करने के लिए कैंप लगाया जाएगा। जो जिले में आयोजित होगा। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने यह कैंप 12 से 30 जून के बीच आयोजित करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया है।
वर्जन
मार्कशीट में गलती होने पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को क्षेत्रीय कार्यालय तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन मामलों में निस्तारण के उद्देश्य से पहली बार जिले स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित की जाएंगी, उनके निर्देश के अनुसार कैंप का आयोजन किया जाएगा। -डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें