फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मवेशियों से बचने में फिसली बाइक, मिस्त्री की जान गई

Fri, 02 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के ऐरवाकटरा-छिबरामऊ मार्ग पर अचानक से सड़क पर मवेशियों का झुंड आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। इलाज के दौरान घायल की सैफई में मौत हो गई। मृतक हैंडपंप मरम्मत का काम करता था गुरुवार सुबह दुकान पर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

भटपुरा निवासी अजीजुल(27) पुत्र अनीस हैंडपंप मरम्मत का मिस्त्री था। उसकी कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के कस्बा भावलपुर में हार्डवेयर और हैंडपंप मरम्मत की दुकान थी। पिता ने बताया कि बेटा गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब घर से दुकान के लिए निकला था। ऐरवाकटरा-छिबरामऊ मार्ग पर दादाजी फिलिंग स्टेशन समीप सड़क पर मवेशियों की चपेट में आकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते पत्नी काजल व परिजनों का बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि मृतक की चार वर्ष पहले शादी हुए थी उसका दो वर्ष का बेटा अल्तमस है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी हुई, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें