फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास ट्रैक पर 45 किमी की रफ्तार से गुजरी ट्रेनें

Thu, 08 Mar 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
-रेलवे ट्रैक पर लगा 45 की स्पीड का बोर्ड - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। रानेपुर क्रॉसिंग पर बन रहे अंडरपास के दौरान दो बार मिट्टी धसक गई थी। जिससे रेलवे ट्रैक भी धराशायी होते बचा था। मगर रेलवे इंजीनियरों ने डबल लाइन के नीचे काम खत्म कर गाटर लगाकर ट्रेनों का संचालन बीस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जारी रखा। एक सप्ताह से काम बंद है। वहीं बुधवार से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 45 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है।
विज्ञापन


रानेपुर क्र ॉसिंग नंबर चार पर अंडरपास का निर्माण चल रहा था। कुछ दिन पहले अंडरपास के निर्माण के दौरान जलस्रोत मिलने से मिट्टी में नमी आ गई और मिट्टी धसक गई थी। जिससे ट्रैक गिरते बचा था। रेलवे एक घंटे ट्रेनों का संचालन बंद कर गाटर व सीमेंट की बोरी लगाकर ट्रैक को चालू किया। ट्रेनों को बीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से काशन लगाक गुजारा गया। इसके बाद फिर मिट्टी धसकने से दो मजदूर दब गए थे।

जिसके बाद काम रोक दिया गया। एक सप्ताह तक ट्रेनों की गति नहीं बढ़ाई गई। एक हफ्ते से काम ठप है। वहीं, बुधवार से ट्रेनों की गति बढ़ाकर 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई है। रेलवे के साइट इंचार्ज एसके साहू ने बताया कि जहां मिट्टी धसकी थी उसे दुरुस्त कर दिया गया है। अब रिसाव नहीं है। फ्रेट कॉरीडोर की डबल लाइन के नीचे अंडरपास बनना है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें