फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोहरे से अनियंत्रित ट्रक तालाब में गिरा, जीजा-साले की मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते एक अनियंत्रित ट्रक तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को तालाब से निकाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों की पहचान जीजा-साले के तौर पर हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहब्दा निवासी ट्रक चालक अंकुश पुत्र अशोक बाबू अपने साले धर्मेंद्र पुत्र राजू निवासी लहार मध्य प्रदेश के साथ ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार तड़के दोनों ट्रक से शहब्दा घर जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर सड़क से निकलते समय ट्रक एकाएक तालाब में जा गिरा। आसपास से निकल रहे लोगों को आवाज आई तो ट्रक के अंदर से ग्रामीणों ने फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। पानी भरा होने की वजह से काफी देर तक दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका। किसी तरह ट्रक के केबिन की खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चालक अंकुश व साले धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। इस दौरान पुलिस भी ग्रामीणों के साथ जुटी रही। क्रेन की मदद से ट्रक बाहर निकाला गया।
जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। उधर भिंड से भी धर्मेंद्र के परिजन आ गए। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि कोहरे में कुछ दिखाई न देने की वजह से ट्रक तालाब में जा गिरा था। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें