औरैया। इटावा से कानपुर जा रहे लोगों की सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली में अचानक से टायर फट जाने से कार अनियंत्रित हो गई। जिससे आगे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इस टक्कर से कार सवार 80 वर्षीय जनक दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर से कार चालक भी घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने वृद्धा को मृत घाेषित कर दिया। घटना के संबंध में अस्पताल में भर्ती कार चालक मित्रपुरम कालोनी इटावा निवासी सामोद कुमार ने बताया कि भर्थना बिजली विभाग में लव कुमार एसडीओ पद पर तैनात हैं। वह बर्रा छह कानपुर के रहने वाले हैं। बुधवार की शाम लव कुमार की मां जनक दुलारी, पत्नी दीपमाला व पुत्र स्वास्तिक कार से कानपुर जा रहे थे। तभी अचानक से मिहौली के पास कार का टायर फट गया। जिससे कार ट्रैक्टर से जा भिड़ी। जिसमें जनक दुलारी की मौत हो गई। (संवाद)