फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने युवकों को रौंदा, एक की मौत

Thu, 28 Apr 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर बेकाबू बस ने बुधवार रात सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैंफई रेफर कर दिया गया है। दोनों युवक ग्राम लक्का का पुर्वा में शादी में शामिल होने आए थे। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


संजीव कुमार (24)पुत्र लाखन सिंह निवासी मुहल्ला लुधियार इकदिल अपने गांव की बारात के साथ दिबियापुर के ग्राम लक्का का पुर्वा आया था। रात में वह अपने एक रिश्तेदार गोविंद पुत्र कांशीराम निवासी दखनाई दिबियापुर के साथ दिबियापुर-रामगढ़ मार्ग किनारे खड़ा था। दोनों बारात की बस का इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजे रामगढ़ की ओर से आ रही एक बेकाबू बस पेड़ से टकराते हुए दोनों युवकों पर चढ़ गई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। संजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने गोविंद को सीएचसी में भर्ती कराया। संजीव के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। इस बीच पहुंची दिबियापुर पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें