फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघों पर निर्विरोध बने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

Sat, 17 Feb 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत करते सौरभ भूषण व श्रीकांत पाठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। जिले के सहकारी संघों पर जिला प्रशासन की सक्रियता के चलते शनिवार को शांतिपूर्वक चुनाव हुुए। चुनाव को लेकर सहकारी संघों पर सुबह से खासी चहल-पहल रही। अधिकांश स्थानों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध हुए।

विज्ञापन


औरैया सहकारी संघ पर निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश दुबे की पत्नी श्रीमती श्वेता दुबे ने अध्यक्ष व राजनारायण वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन कराया। इसी तरह ककोर सहकारी संघ पर अध्यक्ष पद पर गौरव यादव व नीलम यादव का एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

चुनाव को शांतिपूवर्क कराने के लिए संघों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकांश स्थानों पर निर्विरोध चुनाव होने से चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उधर, मिहौली में अंकित चतुर्वेदी अध्यक्ष व विवेक पाठक उपाध्यक्ष निर्वरोध चुने गए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी सुभाष चतुर्वेदी नंबरदार, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, पंकज मिश्रा, सुदीप चतुर्वेदी, शिवकांत पाठक की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध चुनाव हुआ। उप निबंधक सहकारिता एससी त्रिपाठी ने बताया कि रुरुगंज में एक वोट को लेकर कुछ विवाद हुआ था।

मौके पर पुलिस व चुनाव अधिकारियों ने मामला निपटा दिया है। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए डीएम व एसपी का आभार जताया।  जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर का कहना है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने सरकारी मशीनरी की जमकर दुरुपयोग किया है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा डेलीगेट सपा समर्थित ही बने हैं। आगे होने वाले चुनाव में इसका फायदा उन्हें मिलेगा।

सहकारी संघ      अध्यक्ष        उपाध्यक्ष        
औरैया           स्नेहलता     राजनारायन वर्मा    
मिहौली       अंकित चतुर्वेदी  विवेक पाठक       
आयाना       जितेंद्र कुमार      खाली
अजीतमल    संजू कुमार      सर्वेश कुमार       
मुरादगंज       रामेंद्र            उपाध्यक्ष         
अटसूू        आशाराम           खाली          
देवरपुर        चंद्रजीत         मुन्नालाल       
भाग्यनगर      अनुज कुमार     अजय पाल सिंह
दिबियापुर       नरेंद्र यादव      संतोष कुमार सिंह
ककोर         गौरब यादव      नीलम देवी
अछल्दा        रामवीर सिंह      कृष्ण लाल
हरचंदपुर       अजय पाल सिंह   शमशेर सिंह
सहार           रवींद्र कुमार       नृपेंद्र सिंह
सहायल        अहिबरन सिंह      रामहेत  
बिधूना          निर्मल गुुप्ता       हरगोविंद सिंह  
कैथावा          रचना सिंह        नीलू शुक्ला
बेला            अनिल शुक्ला      रामचरन
रुरुगंज           अशोक कुमार     खाली
कुदरकोट       पुष्पेंद्र सिंह          राजकुमारी
एरवाकटरा    नितिन प्रताप सिंह      श्रीकृष्ण       


एक वोट को लेकर हुई प्रत्याशियों के बीच बहस  
रुरुगंज (औरैया)।  बिधूना ब्लॉक के कसबा रुरुगंज के सहकारी संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए।
शनिवार सुबह नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई। विवाद बढ़ता देख चुनाव अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ भास्कर वर्मा, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को समझाकर मामला शांत कराया। जिला संघ के अधिकारियों से बात करके उस वोट को कैंसिल कराने का आश्वासन दिया।गोविंद प्रताप सिंह को कार व अशोक कुमार शेर चिह्न मिला। इसके बाद मतदान हुआ। मतदान में नौ मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें अशोक कुमार को पांच व गोविंद को चार मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक कुमार एक वोट से विजयी हुए।

ककोर में दो दशक बाद टूूटा सपा का तिलिस्म  

औरैया। जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भीष्म पितामह की उपाधि लिए पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव को दो दशक बाद तिलिस्म खत्म हो गया। जिला सहकारी संघ के चुनाव में यहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद पर गौरव यादव व उपाध्यक्ष पद पर नीलम देवी निर्विरोध चुनी गईं।
सपा के कद्दावर नेता व मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे एमएलसी मुलायम सिंह यादव का ककोर सहकारी संघ पर लगभग दो दशक से कब्जा रहा। कभी उनके परिवार तो कभी उनके समर्थक इस सीट पर काबिज रहे, लेकिन इस बार के सहकारी संघ के चुनाव में यह किला भेंदने में भाजपाई सफल रहे। ककोर संघ पर गौरव यादव व श्रीमती नीलम देवी का एकल नामांकन होने से निर्विरोध विजई घोषित किए गए। इस सीट पर भाजपा के पालने में करने के लिए  जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत, कि सान मोरचा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व सभासद नरेंद्र तोमर, जितेंद्र शुक्ला बांबी, रामपाल यादव, अरविंद त्रिवेदी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, वीरभान राजपूत ने अहम भूमिका अदा की। प्रत्याशियों के विजई होने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाजपा समर्थकों ने मिंठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर  प्रदीप सिकरवार, महावीर राठौर, श्यामू चक, हरीओम तिवारी, अतुल शर्मा, विशाल यादव, राजेश यादव, दीपू शुक्ला, कल्लू यादव, सुनील तिवारी, राजू यादव, अजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें