तालग्राम। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में भतीजे के हत्यारोपी चाचा समेत आठ नामजद और दो अज्ञात तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के खाक छान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से आजाद समाज पार्टी के महासचिव की मौत की पुष्टि हुई है। गांव में पुलिस पीएसी गश्त कर रही हैं। आजाद समाज पार्टी के महासचिव बंटू उर्फ सतेंद्र को चाचा सूरज पाल ने 30 नवंबर की देर शाम लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई सचिन और अंकित घायल भी हो गए थे। पिता सत्यपाल ने भाई सूरजपाल, दो भतीजे व दो भतीजियों, छोटी भाभी व गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद समेत 10 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।