फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की रखवाली न कर पाने पर बीडीओ अजीतमल नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत पचदेवरा में रोपित किए गए पौधों को संरक्षित करने में लापरवाही बरतना खंड विकास अधिकारी अजीतमल को महंगा पड़ गया। निरीक्षण में एक भी पौधा सुरक्षित न मिलने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने निर्देश पर जुलाई में ग्राम पंचायत पचदेवरा में 200 पौधों का रोपण किया गया था।
बीडीओ अजीतमल अवधेश कुमार को रोपित पौधों के संरक्षण के लिए कटीले तार लगाकर सुरक्षित करने व उनकी नियमित देखरेख कराने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद भी रोपे गए पौधों की न तो देखभाल की गई और न ही अन्ना मवेशियों से सुरक्षा के लिए तार बंधवाए गए। पौधरोपण होने के 15 दिन बाद जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया तो एक भी पौधा सुरक्षित नहीं पाया गया।
इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक से हटाकर जिला मुख्यालय में संबद्ध किया था। विभागीय जांच के साथ कार्रवाई की तलवार लटकती देख आनन-फानन में पचदेवरा में सूख चुके पौधों की जगह कुछ नए लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, जिम्मेदार पद पर रहते हुए कार्य में लापरवाही करना और उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन न करने पर बीडीओ को सीडीओ अनिल कुमार ने चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें