फोटो-12एयूआरपी-25- पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। बुधवार को गांव भटपुरा निवासी रजनी देवी अपनी चाची सुनीता के साथ बाजार करने आई थी।
रजनी ने बताया कि बेला रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास एक एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले और पर्स में रख लिए।
पास में खड़ी बाइक पर पर्स निकालकर अन्य सामान व्यवस्थित करने लगी। इसी बीच बाइक से आए दो युवक पर्स लेकर भाग गए।
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि बताए गए हुलिये के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।