फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उमरैन और अमावता ने जीता मुकाबला

Mon, 18 Dec 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला वॉलीबाॅल संघ औरैया के तत्वावधान में पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने किया। सेमी फाइनल मुकाबले में उमरैन व अमावता की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से सेमीफाइनल में अमावता व बिधूना के बीच मैच हुआ। जिसमें अमावता ने 2-1 से मैच जीता। दूसरे सेमीफाइनल में उमरैन एवं रामपुर फफूंद के बीच मैच हुआ। जिसमें उमरैन ने 2-1 से मैच जीता। फाइनल मुकाबला उमरैन एवं अमावता के बीच खेला गया। जिसमें उमरैन ने 2-7 से मैच जीता। पहले सेमीफाइनल मैच का परिचय जिला ओलंपिक संघ औरैया के महासचिव मनीष मिश्रा ने किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजेश कुमार अग्निहोत्री ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त किया। जिला योगासन संघ के संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह सेंगर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के जिला कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष वॉलीबाॅल संघ मनोज कुमार सिंह, राहुल गुप्ता ,अमित पाल, पंकज सिंह, शिव प्रताप सिंह, संजीव यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रभारी जिला सचिव मुकुल यादव, राम प्रवेश सिंह, इंद्रजीत सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें