फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डी-टेक वारियर्स ने फीयरलैस लीजेंड को हराया

Mon, 18 Dec 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। आईपीएल की तर्ज पर चल रहे डीपीएल-2 में रविवार को अंतिम लीग मैच खेला गया। इसमें डी-टेक वारियर्स ने फीयरलैस लीजेंड की टीम को 40 रनों से हराया। डीपीएल-2 में अमर उजाला मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है।
विज्ञापन

औरैया रोड स्थित मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच के अंतिम लीग मैच डी-टेक वॉरियर्स और फीयरलेस लीजेंड के बीच खेला गया। फीयरलेस लीजेंड के कप्तान अरुण कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी डी-टेक वॉरियर्स ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम यादव ने तीन छक्के और चार चौके मारकर 17 गेंद पर 41 रन बनाए। जबकि राघव ठाकुर ने 10 गेंद पर दो चौके और दो छक्के मारकर 24 रनों का योगदान किया। क्षेत्र रक्षण कर रही टीम की ओर से रविकांत ने तीन ओवर में 36 रन देकर चार विकेट तथा धर्मेंद्र त्रिपाठी ने तीन ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी फीयरलेस लीजेंड की टीम 14.5 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से गोपाल पांडे ने 27 गेंदों पर 35 रन तथा विक्रांंत कुमार ने नौ गेंद पर 16 रन बनाए। क्षेत्र रक्षण कर रही डी-टेक वॉरियर्स की ओर से अंकित कुमार ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट तथा विपिन चंद्र ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।
डी-टेक वारियर्स के कप्तान शिवम यादव मामू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। व्यापारी अवनीश विश्नोई तथा वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक लोकेंद्र नाथ ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



फफूंद माइटी लायंस की टीम को सर्वाधिक अंक
दिबियापुर। डीपीएल के द्वितीय संस्करण में अब तक हुए लीग मैचों में चार टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई हुईं। दिबियापुर क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि 12 अंकों के साथ फफूंद माइटी लायंस पहले स्थान पर, डी-टेक वॉरियर्स टीम दूसरे, रशियन फाइटर तीसरे एवं दिबियापुर सुपर पावर चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें